बीजेपी ने सिंहदेव को तंज के साथ दी बधाई, रमन बोले- डूबने लगी कश्ती तो सौंप दी पतवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। चुनाव से ठीक 4 महीने पहले जैसे ही AICC ने छत्तीसगढ़ में नए डिप्टी CM के पद पर टीएस सिंहदेव के नाम का ऐलान किया, अब सियासी गलियारों और सोशल मीडिया में बयानों की झड़ी लग गई। किसी ने खुलकर बधाई दी, तो किसी ने बधाई के बहाने तंज कस दिया। किसने क्या देखिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी है –
हैं तैयार हम..

महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तंज कसते हुए दी बधाई –

Chhattisgarh Crimes

डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया
सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में।
बाक़ी 4 महीने के लिए महाराज जी को बधाई।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हिटलर शाही और एकला चलो की नीति से जनता त्रस्त है और कांग्रेस के अंदर इसको लेकर अंतर कलह मचा हुआ था। उस दागदार चेहरे को साफ करने के लिए अपमानजनक ढंग से 3 माह के लिए टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार कांग्रेस पार्टी का नहीं- साव

टीएस सिंहदेव को डिप्टी CM बनाए जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार मुख्यमंत्री का है, राज्यपाल का है। जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है। चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतरकलह को मिटाने का यह प्रयास किया है।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का, नशे का, अराजकता का गढ़ बना रखा है जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है। इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।

कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने की बात पर अमल करती है- भगत

मंत्री अमरजीत भगत ने AICC के मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से साबित हो जाता है की कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने की बात पर अमल भी करती है लेकिन भाजपा में तो किसी को पद से हटाकर अगले को बैठाए जाने की बात कहते हुए तंज कसा कि विश्व आदिवासी दिवस के ही दिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जो की आदिवासी वर्ग से ही आते है उन्हे हटा दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related