CHHATTISGARH CRIME : पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH CRIME : Wife cuts husband’s private part with a sickle

बिलासपुर. बिलासपुर में पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। पत्नी को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

PETROL DIESEL PRICE : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 110 के पार! देखें सभी जिलों की रेट लिस्ट …

शुक्रवार रात पति शराब पीकर घर पहुंचा। पहले दोनों के बीच जमकर बहस हुई, फिर खाना खाने के बाद पति सो गया। देर रात फिर विवाद बढ़ा और गुस्से में पत्नी ने हंसिया उठा लिया। आरोप है कि उसने सोते हुए पति पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

CHHATTISGARH ACCIDENT : सरगुजा में मौत का रविवार!

घायल हालत में पति चीखते हुए कमरे से बाहर भागा। खून से लथपथ हालत देखकर घर वाले दहशत में आ गए। परिजन कटे हुए अंग को लेकर तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

RAIPUR BOMB ATTACK : घर के बाहर फेंका बम

घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में दूसरी महिला से अफेयर के शक को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। इलाके में इस वारदात की चर्चा जोरों पर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related