CG ONLINE SATTA : खिलाड़ी बुक का भंडाफोड़!

Date:

CG ONLINE SATTA : Player book busted!

बिलासपुर. बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। “खिलाड़ी बुक” पैनल के जरिए मोबाइल फोन से सट्टा चलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस रेड में सटोरियों के साथ हवाला नेटवर्क से जुड़े आरोपी भी पकड़े गए हैं।

सिविल लाइन थाना इलाके के मंगला चौक के पास लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट हो रहा था। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोबाइल और अलग-अलग बैंक खातों के जरिए करोड़ों का खेल चल रहा है। इसके बाद ACCU और सिविल लाइन पुलिस ने रेड मार दी।

CHHATTISGARH CRIME : पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट

कार्रवाई में संतोष जसवानी, करन श्रीवास, आशीष जसवानी समेत एक नाबालिग को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 13 लाख 48 हजार रुपए कैश, 27 ATM कार्ड, 5 मोबाइल फोन, कार और स्कूटी जब्त की है।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अलग-अलग बैंक खातों और एटीएम कार्ड के जरिए रकम घुमा रहे थे। वहीं हवाला के जरिए पैसे बाहर तक पहुंचाए जा रहे थे। पुलिस अब मोबाइल और बैंकिंग रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पूरे नेटवर्क की चेन पकड़ी जा सके।

PETROL DIESEL PRICE : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 110 के पार! देखें सभी जिलों की रेट लिस्ट …

सबसे बड़ा खुलासा ये है कि इस नेटवर्क के तार शहर से बाहर बड़े सटोरियों तक जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने फरार तीन बड़े सटोरियों रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related