PETROL DIESEL PRICE : Petrol crosses Rs 110 in Chhattisgarh!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल ने फिर लोगों की जेब पर हमला कर दिया है। 25 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल 109 रुपए पार पहुंच गया, जबकि कुछ इलाकों में 110 रुपए के करीब बिक रहा है।
CHHATTISGARH ACCIDENT : सरगुजा में मौत का रविवार!
सबसे ज्यादा असर बस्तर और सरगुजा संभाग में देखने को मिल रहा है। नारायणपुर में पेट्रोल ₹109.65, जगदलपुर में ₹109.64 और दंतेवाड़ा में ₹109.60 प्रति लीटर पहुंच गया है। रायपुर में भी पेट्रोल अब ₹107.96 लीटर बिक रहा है।
RAIPUR BOMB ATTACK : घर के बाहर फेंका बम
लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि अब माल भाड़ा और यात्री किराया बढ़ाना पड़ सकता है। दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की कमी और ब्लैक मार्केटिंग की अफवाहों के बाद कई पंपों में लंबी लाइनें भी लग गईं।
सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ज्यादा कीमत वसूलने या अवैध बिक्री की शिकायत 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ में नए रेट –
नारायणपुर – पेट्रोल ₹109.65 | डीजल ₹102.86
जगदलपुर – पेट्रोल ₹109.64 | डीजल ₹102.86
दंतेवाड़ा – पेट्रोल ₹109.60 | डीजल ₹102.83
बीजापुर – पेट्रोल ₹109.59 | डीजल ₹102.83
जशपुर – पेट्रोल ₹109.52 | डीजल ₹102.72
सूरजपुर – पेट्रोल ₹109.39 | डीजल ₹102.59
रायगढ़ – पेट्रोल ₹109.30 | डीजल ₹102.07
अंबिकापुर – पेट्रोल ₹109.09 | डीजल ₹102.29
बिलासपुर – पेट्रोल ₹108.65 | डीजल ₹101.86
महासमुंद – पेट्रोल ₹108.64 | डीजल ₹101.84
धमतरी – पेट्रोल ₹108.45 | डीजल ₹101.66
दुर्ग – पेट्रोल ₹108.29 | डीजल ₹101.50
रायपुर – पेट्रोल ₹107.96 | डीजल ₹101.17
कोरबा – पेट्रोल ₹107.63 | डीजल ₹100.85
राजनांदगांव – पेट्रोल ₹108.98 | डीजल ₹102.19
जानकारों के मुताबिक, ईरान-अमेरिका तनाव के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसी वजह से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ीं तो आने वाले दिनों में जनता को और बड़ा झटका लग सकता है।
