BILASPUR RASH DRIVING: रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, एक्टिवा सवार शिक्षक रुद्र प्रताप शर्मा का निधन.

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR RASH DRIVING: Speeding car wreaks havoc on the road; teacher and Activa rider Rudra Pratap Sharma passes away.

 

 

बिलासपुर। शहर के वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक्टिवा सवार रुद्र प्रताप शर्मा का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे महर्षि स्कूल से जुड़े हुए थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों और शिक्षण जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कार में थे नाबालिग सवार?

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना करने वाली कार में चार युवक सवार थे और सभी के नाबालिग होने की चर्चा है। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही छोड़ दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अभी वाहन चालक की पहचान और उनकी उम्र की पुष्टि करने में जुटी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, समिति ने की कार्रवाई की मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। सिंधु जनजागरण समिति के सचिव मनीष गुरुवाणी ने बताया कि वेयरहाउस रोड पर यह कोई पहली घटना नहीं है। समिति ने पूर्व में भी प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को ज्ञापन सौंपकर यहाँ डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और आवश्यक यातायात संकेतकों की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

समिति का कहना है कि सिंधी कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहन अक्सर दूसरी तरफ से तेज गति से आ रहे वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।

प्रशासन को दी चेतावनी

सिंधु जनजागरण समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी सहित अनिल मतलानी, तरुण श्यामदासानी, महेंद्र हिंदुजा, मुरली पेसवानी, अनिल बजाज और अन्य सदस्यों ने प्रशासन, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि:

  •  दुर्घटना स्थल पर तत्काल प्रभाव से स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर बनाए जाएं।
  •   ट्रैफिक नियंत्रण की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  •   चेतावनी संकेतक लगाए जाएं।

समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की सघन जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related