CHHATTISGARH : PM आवास की लिस्ट में 16 हजार अपात्र!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 16 thousand ineligible in the list of PM Housing!

बिलासपुर. बिलासपुर में पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठे हजारों परिवारों को बड़ा झटका लगा है। PM आवास योजना-ग्रामीण के आवास प्लस 2024 सर्वे के बाद तैयार प्राथमिक सूची में 16 हजार से ज्यादा हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।

सबसे ज्यादा अपात्र हितग्राही बिल्हा में हैं, जहां 5,196 नाम सूची में शामिल हैं। इसके बाद मस्तूरी में 4,370, कोटा में 4,199 और तखतपुर में 2,234 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।

DISHA SALIAN CASE : दिशा केस में ठाकरे पिता-पुत्र बोले, बस करो!

हालांकि, अपात्र होने के बाद भी मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रशासन ने दावा-आपत्ति का मौका दिया है। 17 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।

अगर किसी हितग्राही को लगता है कि उसे गलत तरीके से अपात्र किया गया है, तो वह संबंधित जनपद पंचायत में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। 30 सितंबर के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related