NOEL TATA RBI REPORT : Big twist from Noel Tata on Tata Sons IPO!
रायपुर। Tata Sons को लेकर बोर्ड में एक बार फिर बड़ा मुद्दा सामने आया है। एन. चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर चेयरमैन चुने जाने के बीच टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने RBI से जुड़े मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
नोएल टाटा ने बोर्ड से पिछले ढाई साल में टाटा संस और RBI के बीच हुई बातचीत की पूरी जानकारी मांगी है। इसमें RBI के साथ हुई चर्चा, दिए गए प्रस्ताव, उपलब्ध विकल्प और अब आगे क्या रास्ते बचे हैं, इसकी जानकारी शामिल है।
CHHATTISGARH : PM आवास की लिस्ट में 16 हजार अपात्र!
नोएल टाटा ने RBI के 11 सितंबर 2026 के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि टाटा संस की NBFC रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने की अर्जी खारिज की गई है, लेकिन पत्र में यह नहीं कहा गया कि लिस्टिंग ही एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने बोर्ड से आगे कोई फैसला लेने से पहले इस मामले के कानूनी असर को समझने और उचित कानूनी सलाह लेने की बात कही है। अब बोर्ड के सामने RBI के निर्देश और टाटा संस के लिए उपलब्ध विकल्पों पर आगे विचार करने का मुद्दा है।
