DISHA SALIAN CASE : Thackeray father-son said in Disha case, stop it!
रायपुर डेस्क। दिशा सालियान केस में CBI की जांच शुरू होते ही ठाकरे परिवार ने पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह दिशा सालियान से कभी मिले या उन्हें जानते तक नहीं थे। उन्होंने अपने नाम को मामले से जोड़ने को लगातार चलाया जा रहा चरित्र हनन बताया।
वहीं उद्धव ठाकरे ने भी मामले को लेकर परिवार को निशाना बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है और अगर नाम घसीटने का सिलसिला जारी रहा तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
BHILAI PUTLA DAHAN : पुतला दहन में पुलिसकर्मी झुलसा! कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस
दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत के मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। FIR में आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों की भूमिका की जांच की बात कही गई है, लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक इस चरण पर किसी को आरोपी के तौर पर नामित नहीं किया गया है।
अब जांच में सामने आने वाले तथ्य ही इन आरोपों और दावों की स्थिति साफ करेंगे।
