CHHATTISGARH WEATHER : Heavy rain in Chhattisgarh for the next three hours! Alert issued in 28 districts
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए प्रदेश के 28 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
अलर्ट वाले जिलों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया शामिल हैं।
NOEL TATA RBI REPORT : Tata Sons IPO पर नोएल टाटा का बड़ा ट्विस्ट!
मौसम विभाग ने अचानक मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवा और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।
