बड़ी खबर : सोनिया गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता का हुआ निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार कांग्रेस नेता शंकरनारायणन का रविवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता कई बिमारियों से जुझ रहे थे। लंबे समय कांग्रेस का साथ रहे शंकरनारायणन ने कई राज्यों में राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। अरुणाचल प्रदेश, असम और गोवा राज्यों में राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालाने की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी। शंकरनारायणन को सोनिया गांधी का एक समय में बेहद करीबी मनाा जाता था।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने के शंकरनारायणन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के शंकरनारायणन के निधन पर मेरी संवेदना। उन्होंने नेहरूवादी और धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण को बरकरार रखा। वह एक जन-उन्मुख राजनेता थे। राज्यपाल, मंत्री और विधायक के रूप में उन्होंने लोगों के लिए अनुकूल कदम उठाए और विकास के लिए खड़े रहे। दूसरी ओर राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान और विभिन्न क्षेत्रों के कई अन्य नेताओं ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। केरल सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के चार बार मंत्री थे। उन्होंने के करुणाकरण और एके एंटनी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि, पशुपालन और डेयरी विकास, सामुदायिक विकास, साथ ही आबकारी विभागों को संभाला।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related