CHHATTISGARH : स्कूलों में मंत्रोच्चार, 15 जुलाई से पहले साढ़े 5 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chanting in schools, announcement of appointment of 5,500 teachers before July 15

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अब मंत्रोच्चार के साथ होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि प्रदेश के आत्मानंद, विवेकानंद और अन्य उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होने से पहले मंत्रोच्चार कराया जाएगा।

RERA NOTICE TO BUILDERS : रेरा का बुलडोजर! 595 बिल्डर रडार पर ….

मंत्री ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 15 जुलाई से पहले करीब 5500 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है और नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

गजेन्द्र यादव के मुताबिक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में पदस्थापना के इच्छुक शिक्षकों के आदेश अगले एक-दो दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। अंग्रेजी समेत विभिन्न विषयों के शिक्षकों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

CRUDE OIL PRICE FALL : तेल धड़ाम, सस्ता होगा पेट्रोल?

शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि इन नियुक्तियों के बाद उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को भी उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसमें शिक्षकों को स्कूल परिसरों में कुत्ता पकड़ने के अभियान में लगाने की बात कही जा रही थी।

मंत्री ने साफ कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और वायरल संदेश पूरी तरह भ्रामक है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related