BIG BREAKING : राजधानी के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अल कायदा सरगना का आया मेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि IGI एयरपोर्ट पर अल कायदा सरगना की ओर से बम विस्फोट की धमकी भरा ई-मेल मिला है। एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

ई-मेल में लिखा था कि करणबीर सूरी उर्फ ​​मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ ​​हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। वे 1-3 दिनों में एयरपोर्ट पर बम लगाने की तैयारी में हैं। वहीं, DIG ने बताया कि हाल के दिनों में भी इन्हीं नामों और डिटेल के साथ ऐसा ही धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसे बम थ्रेट एसेसमेंट कमेटी (BTAS) ने नॉन स्पेसिफिक बताया था।

सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट पर

SOP के अनुसार, सिक्योरिटी ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर ने सभी संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी है और स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल IGI एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल, एक्सेस कंट्रोल और व्हीकल चेकिंग पॉइंट पर जांच जारी है। साथ ही पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

15 अगस्त से पहले अलर्ट पर दिल्ली

20 जुलाई से ही राजधानी में हाई अलर्ट है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर अलर्ट जारी है। एजेंसियों ने 15 अगस्त से पहले ड्रोन के जरिए आतंकी हमले की साजिश के बारे में बताया था। ड्रोन हमले को रोकने के लिए पहली बार दिल्ली पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों को ट्रेनिंग भी दी गई है। साथ ही इंडियन एयर फोर्स के मुख्यालय में विशेष ड्रोन कंट्रोल रूम बनाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related