CG BREAKING: दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मऊ।उत्तर प्रदेश में शनिवार रात में मऊ के दोहरीघाट इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक शनिवार को देर रात मऊ के दोहरीघाट इलाके में सड़क किनारे एक गड्ढे में फंसकर कार सड़क से उछलकर एक खाई में गिर गई. हादसे में एक महिला और चार बच्चों की मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।बता दें कि छत्तीसगढ़ से मऊ जिले के मधुबन आ रहे लोगों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में चार बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई। घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग गोरखपुर में चौरीचौरा क्षेत्र के निवासी हैं और कारोबारी वजहों से छत्‍तीसगढ़ से सभी वापस लौट रहे थे। रात में ही हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने सक्रियता से सभी को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक कई लोगों ने दम तोड़ दिया था।मऊ के मधुबन नगर पंचायत के दुबारी मोड़ निवासी प्रेम मोदनवाल के घर छत्तीसगढ़ से आ रहे रिश्तेदारों की कार शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर बेलौली सोनबरसा के समीप भरे गड्ढे में पलट गई। इसमें सवार एक महिला समेत पांच लोगों की हादसे के दौरान मौत हो गई। रात का समय होने से राहत और बचाव कार्य भी नहीं हो सका।

रात में ही सूचना मिलने के बाद पुलिस की सक्रियता शुरू हुई लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी लोगों को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने देर रात में ही कोशिश कर लोगों के शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के रिश्तेदार और अन्य लोग मौजूद रहे।

कार में सवार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ममता (35) पत्नी महेश कुमार, शशि (13) पुत्री महेश कुमार, मयंक (6) पुत्र महेश कुमार, माही (4) पुत्री महेश कुमार और दिव्यांश (8) पुत्र दिनेश कुमार शामिल है। हादसे में प्रभावित परिवार के सभी लोग गोरखपुर में चौरीचौरा के फुलवरिया के रहने वाले हैंं और कारोबार छत्तीसगढ़ में है। जानकारी होने के बाद इस हृदय विदारक घटना को सुन सभी लोग स्तब्ध रह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related