Big Breaking : कालीचरण महाराज गिरफ्तार, आज शाम तक लाए जाएंगे रायपुर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान अपनी बात रखते हुए महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कालीचरण महाराज को आज सुबह खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस कालीचरण महाराज को लेकर आज शाम तक राजधानी पहुंच जाएगी।

विदित है कि राजधानी में संत समागम का आयोजन किया गया था। इस दौरान धर्म संसद में अपनी बातों को रखते हुए कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को जहां गालियां दी थी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी वहीं उन्होंने नाथूराम गोडसे को साष्टांग प्रणाम किया था।

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी सुनने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कालीचरण महाराज के खिलाफ थाने में एफ आई आर दर्ज करा दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने भी सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया।

छत्तीसगढ़ में इस बात को लेकर मचे बवाल के बीच पुलिस ने कालीचरण महाराज के लोकेशन का पता लगाया और आखिरकार उन्हें मध्यप्रदेश के खजुराहो स्थित एक होटल के कमरे से गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया था कि या तो कालीचरण महाराज स्वयं होकर सरेंडर कर दें, या फिर गिरफ्तारी के लिए तैयार रहें। अंततः पुलिस ने कालीचरण महाराज को हिरासत में ले लिया है और उन्हें लेकर आज शाम तक पुलिस रायपुर पहुंच जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related