दिल्ली के मनचले युवक को भा गई भिलाई की महिला प्रोफेसर, और फिर…. मामला दर्ज…

Date:

  • भेजा शादी का प्रस्ताव, लड़की की मां ने शादी से किया इनकार, तो दी जान से मारने की धमकी

दुर्ग। दिल्ली के एक मनचले को भिलाई की लड़की इतनी पसंद आ गई कि उसने उसके घर में शादी का प्रस्ताव तक भेज दिया। जब लड़की की मां ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़के ने प्रोफेसर बेटी को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। लड़की के माता पिता ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

व्यवहार न्यायालय में स्टेनोग्राफर मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अंबिकापुर के शासकीय पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। वह जून 2022 में हिमाचल घूमने गई थी। वहीं पर वो दिल्ली निवासी अमन अरोरा से मिली थी। दोनों के बीच फिर पहचान बढ़ी थी। दो जुलाई को उसकी बेटी वापस अंबिकापुर आ गई।

उसके बाद से अमन उसको बार बार फोन करके शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब लड़की के मना करने के बाद अमन नहीं माना तो लड़की ने अंबिकापुर के गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद युवक असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी की मां को फोन करके परेशान करने लगा। लड़की की मां ने शादी से मना किया तो वह उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी से डर कर महिला ने सिरफिरे युवक के खिलाफ खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। खुर्सीपार पुलिस ने कृष्णा नगर नई दिल्ली निवासी आरोपी अमन अरोरा के खिलाफ धारा 507 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM BJP CONFLICT : सोनोवाल का बगावती खत!

ASSAM BJP CONFLICT : Sonowal's rebellious letter! नई दिल्ली। असम...

CHHATTISGARH : 1 अप्रैल से गंदगी महंगी!

CHHATTISGARH : Dirt will become expensive from April 1! रायपुर।...

CHHATTISGARH : ACB ट्रैप में फंसे CMO और लेखापाल

CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap रायपुर।...

SUPREME COURT : मेट्रो रुकी… SC भड़का!

SUPREME COURT : Metro stopped… SC enraged! नई दिल्ली। कोलकाता...