BHILAI MUSIC ARTIST DEATH NEWS:होटल में म्यूजिक आर्टिस्ट की मौत, रातभर लाश के साथ रही गर्लफ्रेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHILAI MUSIC ARTIST DEATH NEWS: Music artist dies in hotel; girlfriend stayed with the body all night!

BHILAI MUSIC ARTIST DEATH NEWS: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक होटल के कमरे में 19 साल के युवक की लाश मिली है। युवक का नाम शादाब है और म्यूजिक आर्टिस्ट था।

शादाब मंगलवार शाम 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। उसके दोस्तों को कॉल आया कि शादाब बेहोश हो गया है।

उसके दोस्त और परिजन होटल पहुंचे। युवती ने दरवाजा खोला। दोस्तों और परिजनों ने देखा कि शादाब की बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी। स्कार्फ का फंदा फंखे से लटका हुआ था। शादाब की सांसे थम चुकी थी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

शादाब के परिजनों ने लड़की पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। युवक के भाई ने कहा कि लड़की ने भाई को बेल्ट से मारा फिर खुद का हाथ और गर्दन ब्लेड से काटकर उसे धमकाया गया। इसके बाद भाई की हत्या की गई और फिर लड़की बॉडी के साथ रात भर रही

युवक के दोस्तों के मुताबिक, शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था। शादाब ने उसे मोबाइल और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद शादाब अपनी नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था।

दोनों के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। जिस दिन शादाब अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ होटल में था, उसी दिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का कॉल आया था। इसे लेकर शादाब की नई गर्लफ्रेंड नाराज हो गई। फिर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और कमरे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला की मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

परिवार का कहना है कि जिस हालत में उसका शव मिला, उसे देखकर सुसाइड की बात पर यकीन करना मुश्किल है। उनका आरोप है कि शादाब की हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related