नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट पर होनें वाले उपचुनाव बीजेपी ने ब्रह्मानंद नेताम को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि शनिवार को बीजेपी चुनाव समिति ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के लिए बैठक की थी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हुए थे। जिसके बाद 5 नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया था।

