CHHATTISGARH : विधायक पहुंचे, लेकिन पूरा मंच खाली… सियासी चर्चा तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : MLAs arrived, but the entire stage was empty… political discussion intensified

बेमेतरा. बेमेतरा के थानखम्हरिया नगर पंचायत में एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया। वजह बनी बीजेपी समर्थित 15 के 15 पार्षदों की गैरहाजिरी। विधायक ईश्वर साहू कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन मंच पर एक भी पार्षद नजर नहीं आया। इसे लेकर अंदरूनी नाराजगी की चर्चा शुरू हो गई, हालांकि विधायक ने इसे बारिश और खेती-किसानी का असर बताया।

CHHATTISGARH : प्रेम विवाह की ऐसी सजा… मौत के बाद भी ठुकराई गई महिला

एसडीएम पिंकी मनहर ने अनिल सिंघानिया, रोहित भारती और बलराम निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक ने कहा कि संगठन में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और नवनियुक्त एल्डरमैन नगर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। लेकिन सभी पार्षदों की एक साथ गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related