CHHATTISGARH : Such a punishment for love marriage… woman was rejected even after death
रायपुर। अंबिकापुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह करने वाली महिला का सामाजिक बहिष्कार जीवनभर तो हुआ ही, मौत के बाद भी परिवार और समाज ने अंतिम संस्कार तक करने से इनकार कर दिया। घंटों तक शव पड़ा रहा, तब नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने आगे बढ़कर अंतिम संस्कार कराया।
CG CYBER CRIME: दोगुना मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड GM से 49 लाख की ठगी!
महिला के पहले पति की मौत के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से दूसरा विवाह किया था। इसी फैसले के बाद समाज ने उनका बहिष्कार कर दिया। निधन के बाद भी कोई रिश्तेदार या समाज का व्यक्ति अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचा। मामले की जानकारी मिलते ही महापौर ने पूरी व्यवस्था कर महिला का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। अब यह घटना पूरे सरगुजा में चर्चा का विषय बनी हुई है।
