BASTAR PANDUM 2026 : बस्तर पण्डुम में बच्चों का कमाल, अमित शाह ने बजाई ताली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR PANDUM 2026 : Children performed brilliantly at Bastar Pandam, Amit Shah applauded.

जगदलपुर। जगदलपुर में संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 का समापन उस वक्त खास बन गया, जब मंच पर स्कूली बच्चों ने रंग जमा दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में हजारों बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर एक साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अनुशासन, तालमेल और भाव से भरी इस प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को तालियों से गूंजा दिया।

बच्चों का जोश और आत्मविश्वास देख खुद अमित शाह भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी मेहनत की सराहना की। मंच के सामने बैठा जनसमूह भी प्रस्तुति में पूरी तरह डूबा दिखा।

कार्यक्रम में बालिकाओं ने मलखंभ का शानदार प्रदर्शन किया। संतुलन और साहस से भरे इस प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की कला और अनुशासन की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत हिंदी और हल्बी बोली में तैयार किया गया है। बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने इसमें अपनी आवाज दी है, जबकि दायरा बैंड ने इसे आधुनिक संगीत के साथ नया अंदाज दिया है। यही वजह है कि यह गीत युवाओं और बच्चों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related