CG BREAKING : अचानक रेड में DEO-BEO तक नदारद… सबको नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Even DEO-BEO missing in the sudden raid… notice to everyone

रायपुर। बस्तर में शिक्षा विभाग की पोल तब खुल गई जब अचानक निरीक्षण में पूरा सिस्टम ही गायब मिला। संयुक्त संचालक एचआर सोम ने जैसे ही दबिश दी, 54 अधिकारी-कर्मचारी ऑफिस से नदारद निकले।

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) तक मौके पर नहीं थे।

पहले से ही लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं, योजनाएं समय पर लागू नहीं हो रहीं, जरूरी जानकारी नहीं दी जा रही। इसी के बाद अचानक चेकिंग की गई और सच्चाई सामने आ गई।

अब सभी 54 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है। साफ कहा गया है अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई तय है।

यानी अब शिक्षा विभाग में ढिलाई दिखाने वालों की खैर नहीं, सीधे एक्शन का दौर शुरू हो गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related