CG BREAKING : धान में रेत, प्रभारी बाहर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Sand in paddy, in-charge out…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar जिले में धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। धान के बोरों में रेत और कंकड़ मिलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रभारी Leelaram Sen को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

मामला प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित Nipaniya के धान उपार्जन केंद्र का है। यहां धान के बोरे में रेत मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

8 मार्च 2026 को संयुक्त जांच दल ने मौके पर जांच की और रिपोर्ट पेश की। जांच में पाया गया कि धान के करीब 5300 कट्टों में 2 से 3 किलो तक रेत मिलाई गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक रेत मिलाने के बराबर करीब 132 क्विंटल धान की हेराफेरी कर व्यक्तिगत लाभ लेने की कोशिश की गई। भौतिक सत्यापन में 137.20 क्विंटल धान ज्यादा भी पाया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर सहकारिता विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत जिम्मेदारी तय की और अंततः प्रभारी लीलाराम सेन को सेवा से पृथक कर दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related