CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस में बगावत, 10 नेताओं के इस्तीफे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : Rebellion in Congress, 10 leaders resign

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Balrampur में कांग्रेस संगठन के भीतर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। नई जिला कार्यकारिणी बनने के कुछ ही दिनों बाद पार्टी के 10 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वालों में नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। इन नेताओं का आरोप है कि संगठन में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और लंबे समय से काम कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

दरअसल 2 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी बनाई गई थी। इसके बाद से ही संगठन के भीतर नाराजगी की चर्चा शुरू हो गई थी, जो अब खुलकर सामने आ गई है।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद Balrampur Block अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर है। इसी मुद्दे पर पार्टी के अंदर असहमति बढ़ती गई और आखिरकार 10 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

सभी नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी हाईकमान इस नाराजगी को कैसे संभालता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related