BALOD RAVGHAT RAILWAY BRIDGE: Section of railway bridge sinks; movement of heavy vehicles banned!
BALOD RAVGHAT RAILWAY BRIDGE: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर के पुराना बाजार क्षेत्र में माइंस रोड पर बने रावघाट रेलवे ब्रिज की उपरी सड़क पर कई जगह गड्ढे और दरारें पड़ गईं हैं।
इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन माइंस का लोहा लेकर गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि समय पर पुल मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और खराब हो सकती है।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस, रेलवे, नगर पालिका, बीएसपी प्रबंधन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ब्रिज और रोड की स्थिति का निरीक्षण किया और सुरक्षा के लिए तत्काल भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए वीर नारायण सिंह चौक और दुर्गा कैंप रोड चौक के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम जरूरी है, ताकि सड़क पर दबाव कम किया जा सके।
शुरुआती सुधार के बाद बीएसपी प्रबंधन की ओर से सड़क पर सीमेंटीकरण या डामरीकरण कराया जाएगा। प्रशासन और संबंधित विभागों की निगरानी में काम कराने की बात कही गई है, ताकि सड़क और खराब न हो।
