Augusta Westland Case: हाईकोर्ट ने दिया झटका, क्रिश्चियन मिशेल को जेल में ही रहना होगा 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Augusta Westland Case: High Court Delivers Setback; Christian Michel to Remain in Jail

Augusta Westland Case: दिल्‍ली हाईकोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्‍स की याचिका को खारिज कर दिया है। क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को फिलहाल जेल में ही रहना होगा.

ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को दिसंबर 2018 में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) और एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने अलग-अलग मामलों में उसे गिरफ्तार किया था.

जेम्स ने अपनी याचिका में इंडिया-यूएई एक्सट्राडिशन ट्रीटी के एक प्रावधान को चुनौती दी और कहा था कि प्रत्यर्पित व्यक्ति पर केवल उन्हीं अपराधों के लिए ट्रायल चलाया जा सकता है, जिनके लिए उसे लाया गया है।

जेम्स का कहना था कि वह 4 दिसंबर 2025 को जेल में सात साल पूरे कर चुका है और जिन आरोपों के लिए उसे प्रत्यर्पित किया गया था, उनकी अधिकतम सजा वह काट चुका है, इसलिए उसकी हिरासत अब गैरकानूनी है।

हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया और  कहा की याचिका में कोई मेरिट नहीं है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related