CG ATAL STATUE INSULT : अटल जी की प्रतिमा पर जूतों की माला, गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल

Date:

ATAL STATUE INSULT: Garland of shoes on Atal Ji’s statue, atmosphere of anger and tension in the village

खैरागढ़। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली में गुरुवार सुबह ऐसा शर्मनाक दृश्य सामने आया, जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। गांव के अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किसी असामाजिक तत्व ने जूतों की माला पहना दी।

सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह अटल चौक से गुजरे, तो प्रतिमा की यह हालत देख सभी स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद से माला को हटाया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

बिजली कटौती और साजिश की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि चौक के पास दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जो बुधवार रात 2 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद सभी लोग अपने घर लौट गए। चौंकाने वाली बात यह है कि तड़के करीब 4 बजे चौक की सारी लाइटें बंद हो गईं, जबकि बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने बिजली सप्लाई बंद नहीं की थी। इससे यह आशंका गहराती है कि किसी ने जानबूझकर अंधेरे का फायदा उठाकर इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।

भाजपा नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

तनावपूर्ण माहौल, जांच में जुटी पुलिस

गांव में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे सम्मानित नेता की प्रतिमा से इस तरह की बदसलूकी बेहद दुखद है। सभी ग्रामीण एक ही मांग कर रहे हैं – दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जाए। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुटी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related