Asia Cup: भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, पहले मैच में चीन को 4-3 से हराया…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Asia Cup: नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप-2025 की विजयी शुरुआत की है और शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में चीन को 4-3 से हरा दिया। मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्वार्टर में स्कोरलाइन बराबरी पर थी। तभी हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए भारत को आगे किया और उनका ये गोल विजयी गोल साबित हुआ।

 

पूल-ए के मैच में दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। हाफ टाइम तक टीम इंडिया 2-1 से आगे थी। इसके बाद चीन ने वापसी की और तीसरे क्वार्टर में दो गोल करते हुए स्कोर 3-3 कर लिया था। सभी की नजरें चौथे क्वार्टर पर थीं। चौथे क्वार्टर में तीन मिनट ही हुए थे कि भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले और एक को हरमनप्रीत ने भुना भारत को आगे लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले और एक को हरमनप्रीत ने भुना भारत को आगे कर दिया।

 

दमदार शुरुआत

भात ने शुरू से ही आक्रामक शुरुआत की। तीसरे मिनट में ही उसने गोल कर दिया था जिसे चीन ने रैफरल लेकर जाया करवा दिया। इसे फाउल दिया गया। भारत को यै मौका गंवाना भारी पड़ी। 12वें मिनट में चीन ने गोल कर बढ़त ले ली। उसने ये गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किया। उसके लिए ये गोल डु शिहाक ने किया। पहले क्वार्टर का अंत चीन ने इसी स्कोर के साथ किया।

 

दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया हावी रही। उसने दो गोल करते हुए बढ़त ले ली। पहला गोल दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में आया। 18वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान और पेनाल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट पिच पर नहीं थे। ऐसे में जुगराज सिंह ने शॉट लिया और गेंद को नेट में डाल भारत को बराबरी पर ला दिया। दो मिनट बाद हरमनप्रीत सिंह ने अपने शानदार ड्रैग फ्लिक से भारत को आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG VIRAL VIDEO : ब्लड सैंपल के साथ रील!

CG VIRAL VIDEO : Reel with blood sample! दुर्ग. दुर्ग...