ARUN SAO STATEMENT : Ministers’ Chintan Shivir to be held on July 4-5, Sao cornered Congress…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के चिंतन शिविर को लेकर शुरू हुई राजनीति के बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन कांग्रेस ने सीखना छोड़ दिया है, इसलिए आज उसकी ऐसी हालत हो गई है।
RAJNANDGAON RESORT CASE : रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला पलटा, गैंगरेप का मामला दर्ज
रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस बार 4 और 5 जुलाई को रायपुर के IIIM में शिविर होगा, जहां देश के बड़े विशेषज्ञ मंत्री और सरकार को नीति, योजना और क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
कांग्रेस के तंज पर पलटवार करते हुए साव ने कहा कि जो पार्टी खुद अपने नेताओं और जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण देने जा रही है, उसे दूसरों पर सवाल उठाने से पहले खुद को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब जनता भी समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति या संगठन सीखना बंद कर देता है, उसका विकास भी रुक जाता है। सरकार लगातार बेहतर काम करने के लिए सीखने और नई चीजों को अपनाने पर जोर दे रही है।
CG BRIBE CASE : रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू!
साव ने सरकार के “सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान” की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई पात्र लोग जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। इसी वजह से यह अभियान शुरू किया गया है ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि अलग-अलग जिलों में लोगों के साथ योग करेंगे।
