RAJNANDGAON RESORT CASE : रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला पलटा, गैंगरेप का मामला दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJNANDGAON RESORT CASE : Case of young woman’s death at resort overturned, gang rape case registered

राजनांदगांव। राजनांदगांव के मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध मौत का मामला अब और गंभीर हो गया है। पुलिस जांच में नए खुलासों के बाद रिसॉर्ट संचालक और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG BRIBE CASE : रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू!

भिलाई की 24 वर्षीय युवती मुस्कान तिवारी को 18 जून की सुबह अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में इसे संदिग्ध मौत माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ मामला दुष्कर्म तक पहुंच गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले युवती अपनी सहेली और कुछ युवकों के साथ रायपुर के एक क्लब में पार्टी करने गई थी। देर रात सभी मनगटा स्थित रिसॉर्ट पहुंचे, जहां पार्टी जारी रही। अगली सुबह युवती बाथरूम में अचेत मिली और बाद में उसकी मौत हो गई।

CHHATTSGARH : PG कॉलेज के पास ‘चिट्टा’ कनेक्शन!

मामले में रिसॉर्ट संचालक आशुतोष साहू और उसके दो साथी छत्रपाल व घनश्याम पर आरोप है कि उन्होंने युवती को नशा कराया और उसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

पोस्टमार्टम के दौरान युवती के शरीर पर संदिग्ध निशान मिलने और अन्य परिस्थितियों ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। मामले की सच्चाई जानने के लिए विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब पुलिस रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related