सांसद निधि से दी गई 29 लाख रूपए की स्वीकृति

Date:

जगदलपुर। कलेक्टर ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत बस्तर सांसद की अनुशंसा पर 29 लाख 18 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। सांसद दीपक बैज की अनुशंसा पर कलेक्टर ने क्रियान्वयन एजेंसी सीईओ जनपद पंचायत बस्तानार, बस्तर, तोकपाल और जगदलपुर को नियुक्त  किया है।

जानकारी के अनुसार, बस्तानार विकासखण्ड में ग्राम पंचायत लालागुड़ा सड़क उन्नयन कार्य पटेलपारा मुख्यमार्ग से पोड़याम पहुंचमार्ग पर 1.00 किलोमीटर के लिए 10 लाख रुपए, विकासखण्ड तोकापाल ग्राम पंचायत केशलूर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य सोसनपाल कोटवारपारा के लिए 7 लाख 95 हजार, बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कावण्ड़गांव में पानी टैंकर प्रदाय कार्य के लिए 2 लाख 25 हजार और जगदलपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नियानार में पानी टैंकर प्रदाय कार्य तथा ग्राम पंचायत पंडरीपानी-1 में सी.सी. सड़क निर्माण 200 मीटर कार्य के लिए 08 लाख 58 हजार रुपए के कार्य होंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : जोगी को सुप्रीम राहत!

CG BREAKING : Supreme relief to Jogi! रायपुर। रामअवतार जग्गी...

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...