CG VIRAL VIDEO : ऑफिस में घुसकर पटवारी की पिटाई!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Patwari beaten up after entering the office!

अंबिकापुर। अंबिकापुर में दिनदहाड़े सरकारी दफ्तर में घुसकर पटवारी की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरिमा थाना इलाके के ग्राम कंठी में पटवारी प्रकाश मंडल अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी कुछ युवक अंदर घुस आए। बात सिर्फ आरआई का नंबर मांगने से शुरू हुई… लेकिन कुछ ही मिनट में मामला इतना बिगड़ा कि युवक ने पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों को जमकर पीट दिया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पटवारी को बाहर तक दौड़ाकर मारा गया, लात-डंडों से हमला किया गया। पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हो गया है।

आरोप है कि मारपीट करने वाला युवक मोनू कुजूर भाजपा से जुड़ा हुआ है। उसकी स्थानीय नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।

घटना के बाद पटवारी और ऑपरेटर थाने पहुंचे, वहीं पटवारी संघ के लोग भी विरोध में थाने पहुंच गए। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related