CG JOURNALIST ASSAULT : रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार पर हमला, 3 पर केस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JOURNALIST ASSAULT : Reporting journalist attacked, case filed against 3

अंबिकापुर. अंबिकापुर के गुदरी गली विजय मार्ग स्थित Laxmi Narayan Hospital के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पत्रकार से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने देर रात तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। केस दर्ज होते ही थाने के बाहर धरने पर बैठे पत्रकार लौट गए।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के सामने ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त ने विद्युत विभाग के ईई को ट्रांसफॉर्मर हटाने के लिए पत्र लिखा था। गुरुवार को विभागीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो मौके पर घंटों हंगामा हुआ।

इसी दौरान रिपोर्टिंग कर रहे स्थानीय पत्रकार सुशील बखला के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। भीड़ बढ़ने पर डॉक्टर प्रतीक खरे और एक महिला डॉक्टर पर भी हमले की कोशिश हुई। बीच-बचाव कर रहे पत्रकार सुमित सिंह का चश्मा टूट गया और उन्हें चोट आई। बताया जा रहा है कि घटना के समय थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता थाने पहुंचे। Indian National Congress के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह और निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक पत्रकार थाने में डटे रहे।

पुलिस ने सुशील बखला की रिपोर्ट पर अरूणेंद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह और बडु सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कांग्रेस ने इसे “सत्ताधारी भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी” बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related