STUNTMAN INSURANCE : स्टंटमैन की सुरक्षा के लिए अक्षय कुमार का बड़ा कदम, 700 कलाकारों का लाइफ इंश्योरेंस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

STUNTMAN INSURANCE: Akshay Kumar takes a big step for the safety of stuntmen, life insurance for 700 artists

मुंबई, 18 जुलाई 2025। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 650-700 स्टंटमैन और एक्शन क्रू मेंबर्स के लिए लाइफ इंश्योरेंस करवाया है। यह फैसला हाल ही में तमिल फिल्म वेट्टुवम के सेट पर स्टंट आर्टिस्ट एसएम राजू की दर्दनाक मौत के बाद लिया गया।

कितना कवर मिलेगा?

इस पॉलिसी के तहत स्टंटमैन को कहीं भी चोट लगने पर 5 से 5.5 लाख रुपये तक का इलाज मिलेगा। यह सुविधा सेट पर हुई दुर्घटनाओं के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी लागू होगी।

स्टंटमैन विक्रम सिंह दहिया ने जताया आभार

फिल्म गुंजन सक्सेना, अंतिम, ओएमजी 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुके स्टंटमैन विक्रम सिंह दहिया ने अक्षय कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा—
“अक्षय सर ने हमारी सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। अब इंडस्ट्री में लगभग 700 स्टंट आर्टिस्ट कवर हो चुके हैं।”

कैसे हुआ हादसा?

13 जुलाई को डायरेक्टर पा. रंजीत की अपकमिंग फिल्म वेट्टुवम के सेट पर अनुभवी स्टंट आर्टिस्ट एसएम राजू का कार स्टंट करते समय हादसा हो गया। वीडियो में देखा गया कि रैंप से कार टकराते ही उसने नियंत्रण खो दिया और कई बार पलटने के बाद जमीन पर जोरदार धमाके के साथ गिरी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इसी घटना के बाद अक्षय कुमार ने यह कदम उठाया है, जिससे भविष्य में स्टंट आर्टिस्टों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related