बस स्टैंड के पीछे सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में ऑयल चेंज करते वक्त हादसा…! दो संविदा कर्मचारी आये करेंट की चपेट में, एक की जलकर मौत, दूसरा गंभीर…!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर /राजधानी में सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में आयल बदलते वक्त हादसे में बिजली मैकेनिक की करेंट से जलकर दर्दनाक मौत हो गई है, तो दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। ये हादसा बिजली मैनटेनेस कार्य के दौरान हुआ है। मृतक मैकेनिक का नाम श्रीराम पटेल था।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना टिकरापारा स्थित बस स्टैंड के अंतरराज्यीय बस पीछे रावांनभाटा मैदान में लगे बिजली सब स्टैशन की है। आज सुबह 11 बजे के करीब दो संविदाकर्मी श्रीराम पटेल 25 वर्ष और अमित साहू 24 वर्ष मैनटेनेस कार्य के लिए सब स्टैशन के खंबे पर चढ़े हुये थे। इस दौरान बिजली के तार से निकले करेंट ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबदस्त था कि, करेंट की लगने से श्रीराम पटेल का पूरा शरीर बुरी तरह जलने लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं अन्य कर्मचारी अमित साहू इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल दोनों कवर्धा के रहने वाले बताये जा रहे है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related