ACCIDENT NEWS : दो बाइकों में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, CRPF जवान सहित 2 की मौके पर मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT NEWS : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे बरपाली मुख्य मार्ग पर बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि, एक अन्य युवक घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक हाईवे पर गलत दिशा में चल रही थी और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक बाइक में सवार CRPF जवान पुष्पेंद्र सिंह की मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार मोती सागर निवासी दीपक रोहिदास को गंभीर चोटें आईं, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। वहीं, दीपक के साथी भूषण रोहिदास भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : मेडिकल पढ़ाई के निजीकरण पर महंत का विरोध

CHHATTISGARH : Mahant protests against privatization of medical education रायपुर।...

BHUPESH vs VIJAY : PM आवास पर भूपेश-विजय LIVE भिड़े!

BHUPESH vs VIJAY : Bhupesh and Vijay clash live...

RAIPUR BREKING : PM आवास पर कुछ देर में आमने-सामने विजय-भूपेश!

  रायपुर। रायपुर में आज छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा...

CG CRIME NEWS : DJ की आवाज बढ़ाने पर चाकूबाजी, युवक की हत्या!

बिलासपुर। बिलासपुर में गणेश पंडाल के पास DJ की...