ACCIDENT NEWS : कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर पलटी, 2 की मौत, 15 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। ACCIDENT NEWS : तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम बढ़ईपाली में बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना महासमुंद के तेंदूकोना की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी कोएक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही परिवार और आसपास के ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब ग्रामीण वापस लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर पलट गई। जहाँ से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया.

वहीँ घटना के बाद घायलों को बागबाहरा सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया,  बताया जा रहा सभी ग्रामीण टोंगोपानी के रहने वाले हैं, जिसमे चांदनी ठाकुर पिता तुल सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी टोंगोपाली तथा बृजबाई ठाकुर पति बुधराम ठाकुर उम्र 65 साल निवासी टोंगोपाली की मौत हो गयी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related