Aaj Ka Panchang 4 January 2023: बुध प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल का समय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 3 January 2023: पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। आज साल का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इसके साथ ही आज रोहिणी व्रत के साथ सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल ।

आज का शुभ मुहूर्त

पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 3 जनवरी को रात 10 बजकर 2 मिनट से 5 जनवरी सुबह 12 बजकर 1 मिनट तक

रोहिणी नक्षत्र- 3 जनवरी को शाम से शुरू होकर 4 जनवरी शाम 6 बजकर 48 मिनट तक

मृगशीर्षा नक्षत्र- 4 जनवरी को शाम 6 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 5 जनवरी तक

शुभ योग – आज सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- 4 जनवरी को शाम 6 बजकर 48 मिनट से 5 जनवरी सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक

राहुकाल

आज दोपहर 12 बजकर 123 मिनट से 1 बजकर 31 मिनट तक

व्रत त्योहार

प्रदोष व्रत

पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत में विधिवत पूजा करने के साथ उपवास रखा जाता है। इस दिन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर

सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 24 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 4 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट को

चन्द्रास्त- 5 जनवरी प्रातः 5 बजकर 37 मिनट पर

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related