पैरावट में खेलने के दौरान अचानक लगी आग, जिंदा जल गए 2 मासूम, एक बच्चा झुलसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पैरावट में आग लगने से वहां खेल रहे 2 बच्चे जिंदा जल गए। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे परिजनों ने जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पैरावट में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भानपुरी के मुरकुची गांव में एक घर के आंगन में पैरावट था, जिसके पास 3 बच्चे काफी देर से खेल रहे थे। इस बीच पैरावट में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि इसमें 5 साल और 9 साल के 2 बच्चे जिंदा जल गए। वहीं 4 साल के बच्चे को किसी तरह से बचा लिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आग में झुलसा बच्चा अभी ठीक है। शरीर के कुछ अंग ही आग की चपेट में आए हैं।

जगदलपुर SDOP घनश्याम तामड़े ने बताया कि इस हादसे की जानकारी मिलते ही भानपुरी थाना से जवान मौके पर पहुंच गए। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। आग कैसे लगी इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...