दुर्ग जिले में सनसनीखेज वारदात की 30 सदस्यीय टीम करेगी जांच, एक टीम ओडिशा के लिए रवाना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्गः जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग आईजी बीएन मीणा ने 30 सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम में 3 टीआई 8 इंस्पेक्टर सहित 30 लोग शामिल है। इस हत्या में पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस को इस हत्याकांड के संबंध कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। दुर्ग पुलिस ने एक टीम को ओडिशा रवाना किया गया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासे का दावा कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के पास अकोला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों की जान लेने की यह खबर आसपास के क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुरमुंदा के समीप स्थित ग्राम अकोला की है जहां उड़ीसा का मूल निवासी भोलानाथ बाड़ी किराए के मकान में परिवार समेत निवास करता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related