Mungeli: पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 9 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया में बैग आदिवासी के खेतों में जमीन संबंधी पर्ची पटटा को रखकर अवैध धान बिक्री करना एवं उनके नाम के पासबुक पर फर्जी तरीके से राशि आहरण की शिकायत मिली थी। शिकायत पर लोरमी एसडीएम के द्वारा जांच कराया गया। जांच में मामला सहीं पाए जाने पर कुल 9 आरोपियों के खिलाफ 28 फरवरी को अपराध पंजीबद्ध किया गया था। खुड़िया थाना द्वारा मामले को विवेचना में लेते हुए 10 मार्च को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

शेष 6 आरोपी डिण्डौरी चौकी चिल्फी थाना लोरमी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उक्त आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related