BREAKING NEWS : शहादत पर दुखी हुए सीएम बघेल, बोले व्यर्थ नहीं जाएगी जवानों की शहादत, लिया जाएगा हिसाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम बघेल ने घटना में शहीद असिस्टेंट कमांडर तिर्की के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

विदित हैकिजिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा अंतर्गत सीआरपीएफ 168 बटालियन के ‘‘एफ’’ कंपनी का बल रोड सुरक्षा ड्यूटी पर आज दिनांक 12.02.2022 के प्रातः रवाना हुई थी। सुबह करीब 09:30 बजे ग्राम पुतकेल गांव के आगे डोंगल चिंता नामक नाला के पास अज्ञात माओवादियों ने सुरक्षा बल पर जान से मारने के नियत से फायरिंग शुरु कर दी।

हमला होने पर सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरु की। इस बीच इस मुठभेड़ में असिस्टेंड कमांडेट शांति भूषण तिर्की शहीद हो गए, तो वहीं सीआरपीएफ का 01 जवान अप्पाराव घायल हो गया। घायल जवान की स्थिति सामान्य है। घटनास्थल हेतु अतिरिक्त रिइंफोर्समेंट बल पहुंच गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है एवं आसपास ईलाका की सर्चिंग की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related