फरवरी के पहले सप्ताह में भीगाएगा मौसम, छत्तीसगढ़ में फिर 2-3 दिन हो सकती है बारिश

Date:

रायपुर। एक बार फिर से राज्य में मौसम बदलने के आसार लग रहे हैं। सभावना जताई जा रही है कि फरवरी के पहले सप्ताह में बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश होने की संभावना  (possibility of rain) जताई है। प्रदेश का मौसम बार-बार बदल रहा है। ठंड ने प्रदेश को जकड़ा हुआ है। हालांकि बीते दो दिनों से ठंड कुछ कम हुई है। बढ़े हुए तापमान ने भी लोगों को राहत दी है। हालांकि प्रदेश में फिर से बारिश होने की संभावना के चलते तापमान गिर सकता है।

रायपुर मौसम विभाग (Raipur Meteorological Department) के मुताबिक फरवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 से 3 दिन तक बारिश हो सकती है। बता दें ​कि जनवरी में भी बारिश का दौर रहा। जिसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित रहा। वहीं बादल के साफ होने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड भी पड़ी। कई दिनों तक प्रदेश शीतलहर की चपेट में रहा। अब फिर से बारिश के आसार नजर आने से किसानों की चिंता बढ़ गई ह

किसान को सताने लगी चिंता

बढ़ती ठंड और बेमौसम बारिश (unseasonal rain) से किसान पहले ही परेशान थे। किसान के साथ-साथ लोग भी परेशान हैं। प्रदेश में अभी धान खरीदी चल रही है, जनवरी में बेमौसम बारिश के चलते कुछ नुकसान भी हुआ है। हालांकि सरकार की व्यवस्थाओं की वजह से उतनी हानि नहीं हुई। अब फिर से बारिश के हालात बन रहे हैं, ऐसे में शासन-प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरुरत है।

4 डिग्री तक बढ़ा तापमान

रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में तापमान हल्का बढ़ा है। लोगों को ठंड से राहत मिली है। पेंड्रा इलाके में 1 दिन में तापमान 4 डिग्री बढ़ा है। पेंड्रा में 12 डिग्री और अमरकंटक में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर में भी तापमान थोड़ा बढ़ा है। जिसका असर मौसम में भी दिखा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHARE MARKET NEWS: शेयर बाजार में हाहाकार, 25000 के नीचे पहुंचा Nifty

SHARE MARKET NEWS: नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market...

CG Politics: SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी CM विजय शर्मा का पलटवार

CG Politics: SIR प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन...