पंजाब कांग्रेस के 86 प्रत्याशी घोषित, सिद्धू हावी और चन्नी कमजोर दिखे

Date:

चंडीगढ़। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 4 मौजूदा विधायकों की टिकट काट दी गई है। पहली सूची में ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, सीएम चरणजीत चन्नी, सांसद प्रताप बाजवा, पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल समेत सभी मंत्रियों और विधायकों की सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।टिकट बंटवारे में जहां सिद्धू का दबदबा दिखा है, वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कमजोर दिखाई दिए हैं।
सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी से मंत्री राणा गुरजीत के विरोधी नवतेज चीमा, बस्सी पठाना से सीएम चन्नी के भाई की जगह गुरप्रीत जीपी, रायकोट से आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जगतार जग्गा की जगह कामिल अमर सिंह और बठिंडा ग्रामीण से वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के विरोधी हरविंदर लाडी को टिकट दिलवा दी है। बगावत रोकने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे मंत्रियों को भी टिकट दे दी गई है।टिकट बंटवारे में सीएम चरणजीत चन्नी कमजोर नजर आए हैं। वह बस्सी पठाना से अपने भाई डॉ. मनोहर सिंह को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके भाई ने चुनाव लडऩे के लिए सीनियर मेडिकल अफसर पद से सेवामुक्ति तक ले ली थी। आदमपुर से सीएम खुद या फिर रिश्तेदार मोहिंदर केपी को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन वहां भी सिद्धू की इच्छा के मुताबिक सुखविंदर कोटली को टिकट दे दी गई।अबोहर से कांग्रेस के दिग्गज सुनील जाखड़ चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहां से उनके भतीजे संदीप जाखड़ को टिकट दी गई है। इसी तरह पटियाला रूरल से मौजूदा मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की जगह उनके बेटे मोहित मोहिंदरा को टिकट दी गई है।
मोगा सीट से विधायक हरजोत कमल की जगह बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दी गई है। मलोट से मौजूदा विधायक और पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी की जगह रूपिंदर कौर रूबी को टिकट दी गई है। रूबी इससे पहले बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक थीं, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। श्रीहरगोबिंदपुर से बलविंदर लाडी की टिकट काट दी गई। लाडी की जगह मनदीप सिंह रंगड़ नंगल को टिकट दी गई है। लाडी कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन 6 दिन बाद ही कांग्रेस में लौट आए थे।बल्लुआना से विधायक नाथूराम की टिकट काट दी गई है। उनकी जगह राजिंदर कौर को टिकट दी गई है।
दिलचस्प बात यह है कि जिन विधायकों से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी होने की वजह से मंत्रीपद छीना था, उन्हें फिर से टिकट दे दी गई है। उनमें रामपुरा फूल से गुरप्रीत कांगड़, मोहाली से बलबीर सिद्धू, होशियारपुर से शाम सुंदर अरोड़ा, नाभा से साधु सिंह धर्मसोत शामिल हैं। इसमें दिलचस्प लुधियाना का दाखा विधानसभा क्षेत्र है। जहां कैप्टन के सलाहकार रहे कैप्टन संदीप संधू को कांग्रेस ने टिकट दे दी है।कांग्रेस के भीतर रहकर ही सिद्धू का विरोध करने वाले मंत्री राणा गुरजीत सिंह को फिर कपूरथला से टिकट दी गई है। पिछले कुछ दिनों से वह लगातार नवजोत सिद्धू के रवैये को लेकर सवाल उठा रहे थे।
कांग्रेस की तरफ से दिग्गज मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा फतेहगढ़ चूडिय़ां की जगह बटाला से चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उनकी सीट नहीं बदली। बठिंडा से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी खरड़ से चुनाव लडऩे के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें बठिंडा से ही टिकट दी गई है। अमृतसर में बिक्रम मजीठिया की बहुचर्चित सीट मजीठा में कांग्रेस ने जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया को टिकट दी है।पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची…
सुजानपुर से नरेश पुरी
पठानकोट से अमित विज
गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा
दीनानगर (एससी) से अरुणा चौधरी
कादियां से प्रताप सिंह बाजवा
श्री हरगोबिंदपुर (एससी) से मनदीप सिंह रंगड़ नंगल
फतेहगढ़ चूडिय़ां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा
अजनाला से हरप्रताप सिंह अजनाला
राजा सांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया
मजीठा से जगविंदर पाल सिंह (जग्गा मजीठिया)
जंडियाला (एससी) से सुखविंदर सिंह डैनी
अमृतसर नॉर्थ से सुनील दत्ती
अमृतसर वेस्ट (एससी) से राजकुमार वेरका
अमृतसर सेंट्रल से ओम प्रकाश सोनी
अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू
अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह बुलारिया
तरन तारन से डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री
पट्टी से हरमिंदर सिंह गिल
बाबा बकाला (एससी) से संतोख सिंह भलाईपुर
भुलत्थ से सुखपाल सिंह खैहरा
कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह
सुल्तानपुर लोधी से नवतेज सिंह चीमा
फगवाड़ा (एससी) से बलविंदर सिंह धालीवाल
फिल्लौर (एससी) से विक्रमजीत सिंह चौधरी
शाहकोट से हरदेव सिंह लाडी
करतापुर (एससी) से चौधरी सुरिंदर सिंह
जालंधर वेस्ट (एससी) से सुशील कुमार रिंकू
जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी
जालंधर नॉर्थ से अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी
जालंधर कैंट से परगट सिंह
आदमपुर (एससी) से सुखविंदर सिंह कोटली
मुकेरियां से इंदु बाला
दसूहा से अरुण डोगरा
उड़मुड़ से संगत सिंह गिलजियां
शाम चौरासी (एससी से पवन कुमार आदिया
होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा
चब्बेवाल से डॉ. राज कुमार
गढ़शंकर से अमरप्रीत लाली
बलाचौर से दर्शन लाल
आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह
रूपनगर से बरिंदर सिंह ढिल्लों
चमकौर साहिब (एससी) से चरणजीत सिंह चन्नी
एसएएस नगर से बलबीर सिंह सिद्धू
बस्सी पठाना (एससी) से गुरप्रीत सिंह जीपी
फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत सिंह नागरा
अमलोह से रणदीप सिंह नाभा
खन्ना से गुरकीरत सिंह कोटली
लुधियाना ईस्ट से संजीव तलवार
आत्म नगर से कमलजीत सिंह कड़वल
लुधियाना सेंट्रल से सुरिंदर कुमार डावर
लुधियाना वेस्ट से भारत भूषण आशू
लुधियाना नॉर्थ से राकेश पांडे
पायल (स्ष्ट) से लखवीर सिंह लक्खा
दाखा से कैप्टन संदीप सिंह संधू
रायकोट (स्ष्ट) से कामिल अमर सिंह
निहाल सिंहवाला (स्ष्ट) से भूपिंदर सहोके
बाघा पुराना से दर्शन सिंह बराड़
मोगा से मालविका सूद
धर्मकोट से सुखजीत सिंह लोहगढ़
जीरा से कुलबीर सिंह जीरा
फिरोजपुर शहर से परमिंदर सिंह पिंकी
अबोहर से संदीप जाखड़
बल्लुआना (स्ष्ट) से राजिंदर कौर
लंबी से जगपाल सिंह अबुलखुराना
गिदड़बाहा से अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग
मलोट (स्ष्ट) से रुपिंदर रुबी
फरीदकोट से कुशलदीप सिंह ढिल्लों
रामपुरा फूल से गुरप्रीत सिंह कांगड़
भुच्चो मंडी (स्ष्ट) से प्रीतम सिंह कोटभाई
बठिंडा अर्बन से मनप्रीत सिंह बादल
बठिंडा रुरल (स्ष्ट) से हरविंदर सिंह गिल ‘लाडीÓ
तलवंडी साबो से खुशबाज सिंह जटाना
मौड़ से डॉ. मनोज बाला बंसल
मानसा से सिद्धू मूसेवाला
बुढलाड़ा (स्ष्ट) से रणवीर कौर
लहरा से राजिंदर कौर भट्?ठल
मालेरकोटला से रजिया सुल्ताना
धुरी से दलवीर सिंह गोल्डी
संगरूर से विजय इंदर सिंगला
नाभा (स्ष्ट) से साधुसिंह धर्मसोत
पटियाला ग्रामीण से मोहित मोहिंदरा
राजपुरा से हरदयाल सिंह कम्बोज
घनौर से मदन लाल जलालपुर

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PRATEEK YADAV DEATH : अखिलेश-अपर्णा की बंद कमरे में बातचीत …

PRATEEK YADAV DEATH : Akhilesh-Aparna's closed-door conversation... रायपुर। प्रतीक यादव...

CBSE 12TH RESULT : छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन कैसा रहा ?

CBSE 12TH RESULT : How was Chhattisgarh's performance? रायपुर। CBSE...