BIG BREAKING : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, चुनावी रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक, साथ ही दिए यह बड़े निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election commission) ने 5 राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले बड़ा फैसला किया है। चुनाव आयोग (Election commission) ने इन राज्यों में 22 जनवरी तक सभी चुनावी रैलियों और रोड शो पर पाबंदी लगाई है। बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले 15 जनवरी तक सभी चुनावी रैलियों (election rallies) पर रोक लगाई थी। अब इस फैसले एक बार फिर आगे बढ़ाया।

22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला किया गया है। चुनाव आयोग (Election commission) ने ट्वीट करते हुए कहा कि 22 जनवरी, 2022 तक सभी फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध बढ़ाया गया है। हालांकि इस दौरान राजनीतिक दल इनडोर हॉल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके अलावा 300 लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बुलाया जा सकता है।

चुनाव आयोग ने स्थिति की समीक्षा के बाद लिया फैसला

चुनाव आयोग ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों और सभी पांच राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और पांचों चुनावी राज्यों में इसके ट्रेंड को देखते हुए स्थिति की समीक्षा की।

कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन के निर्देश

 

इसके अलावा चुनाव आयोग ने राज्यों और जिला प्रशासन को कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग 22 जनवरी को फिर स्थिति की समीक्षा करेगा, तब तक राजनीतिक दलों डिजिटल प्रचार करना होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related