CG POLITICS : Congress stronghold, BJP’s direct challenge… By-election raises political pulse
बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 29 में उपचुनाव की घोषणा होते ही सियासत पूरी तरह गरमा गई है। संजय गांधी नगर की ये सीट सिर्फ एक वार्ड नहीं, बल्कि कांग्रेस की प्रतिष्ठा और भाजपा की बड़ी चुनौती बन गई है।
एक तरफ कांग्रेस सहानुभूति और पुराने वोट बैंक के भरोसे मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा पहली बार इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है। टिकट किसे मिलेगा, यही इस चुनाव का सबसे बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है। अब सबकी नजर 1 जून की वोटिंग और 4 जून के नतीजों पर टिक गई है।
