CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP…

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं। Bharatiya Janata Party के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई कोर कमेटी की बैठक के बीच संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है।

नई कोर कमेटी में O. P. Choudhary, Vijay Sharma और Amar Agrawal जैसे चेहरों को जगह मिली है। वहीं कई बड़े और पुराने चेहरे बैठक में नजर नहीं आए, जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या कुछ दिग्गज नेताओं को कोर कमेटी से बाहर किया गया है? हालांकि संगठन ने सिर्फ पुनर्गठन की पुष्टि की है, लेकिन गैरहाजिर चेहरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैठक में संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी रणनीति तय करने और 2028 की तैयारी पर भी मंथन हुआ।

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले दिनों में सिर्फ संगठन ही नहीं, बल्कि सरकार और मंत्रिमंडल में भी बड़ा रीसेट देखने को मिल सकता है। डिप्टी सीएम Vijay Sharma को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।

फिलहाल आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा की यह बैठक आने वाले बड़े राजनीतिक बदलावों का ट्रेलर जरूर मानी जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related