BALOD ACCIDENT NEWS: ठेकेदार देगा 5 लाख का मुआवजा और नौकरी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALOD ACCIDENT NEWS: Contractor to Provide ₹5 Lakh Compensation and a Job!

BALOD ACCIDENT NEWS: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में पाइपलाइन सीवरेज काम के दौरान जमीन धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।

6 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों की लाश को जमीन से बाहर निकल गया।

आक्रोशित परिजनों ने आज BSP अस्पताल के सामने धरना दिया और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम घर ले जाने से रोक दिया।

इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी भी मृतकों के परिजनों की ओर से प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसके बाद मृतक के परिजनों के साथ BSP, प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।

जहां ठेकेदार की ओर से 5 लाख रुपए परिजनों को मुआवजा देने की सहमति बनी।

इसके अलावा BSP की ओर से परिजनों को आश्वासन दिया गया कि उनके परिवार के एक सदस्य को ठेका श्रमिक के तौर पर BSP में काम दिया जाएगा।

इसके बाद परिजनों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related