PETROl DIESEL PRICE HIKE: अब बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?? 

Date:

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Could Petrol and Diesel Prices Rise Now?

PETROl DIESEL PRICE HIKE : अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं, तो सरकार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।

भारत पश्चिम एशिया से आने वाले तेल पर भारत काफी हद तक निर्भर है।

ऐसे में वहां युद्ध या तनाव बढ़ने पर सप्लाई प्रभावित होती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा हो जाता है।

RBI गवर्नर ने कहा कि अभी तक सरकार और तेल कंपनियां बढ़ी हुई लागत का काफी बोझ खुद उठा रही है ताकि आम लोगों पर सीधा असर न पड़े।

लेकिन, अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखना मुश्किल हो जाएगा।

अगर पेट्रोल और डीजल महंगे होते है तो इसका असर खाने-पीने की चीजों, सब्जियों, दूध, ऑनलाइन डिलीवरी, बस-ट्रेन किराए और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है।

इससे यह साफ है की ईंधन महंगा होने से आम आदमी का मासिक बजट बिगड़ सकता है।

.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related