PRATEEK YADAV DEATH : अखिलेश-अपर्णा की बंद कमरे में बातचीत …

Date:

PRATEEK YADAV DEATH : Akhilesh-Aparna’s closed-door conversation…

रायपुर। प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ से सैफई तक मातम पसरा है। गुरुवार सुबह बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार होगा, लेकिन उससे पहले कालिदास मार्ग स्थित घर से कई भावुक तस्वीरें सामने आईं।

असम से लौटते ही अपर्णा यादव सीधे घर पहुंचीं और कुछ देर बाद प्रतीक का पार्थिव शरीर भी वहां लाया गया। इसी दौरान अखिलेश यादव पहुंचे, श्रद्धांजलि दी और फिर अपर्णा यादव के साथ बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई। क्या बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई।

शाम होते-होते घर राजनीतिक केंद्र बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ, शिवपाल यादव, डिंपल यादव, भाजपा-सपा के कई बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अखिलेश यादव और साक्षी महाराज की मुलाकात भी चर्चा में रही।

डॉक्टरों के मुताबिक प्रतीक यादव लंबे समय से पल्मोनरी एंबॉलिज्म जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अब पूरे यादव परिवार की नजर अंतिम संस्कार और आगे आने वाली मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related