SBI ग्राहकों को झटका! बैंक ने 1 फरवरी से इस सर्विस के लिए बढ़ाए चार्ज, देना होगा 20 रुपये + GST

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : जैसा कि सभी जानते हैं 1 जनवरी से ATM से पैसे निकालने के सहित कई चार्जेस बढ़ (Bank Charges Inceased) गए हैं. इसी के साथ अब देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 फरवरी 2022 एक और चार्ज बढ़ाने जा रहा है. ऐसे में अगर आपका भी अकाउंट बैंक में है तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है. एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, 1 फरवरी 2022 से IMPS ट्रांजैक्शन के लिए एक नई स्लैब को जोड़ा गया है. यह 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये है.

जानें अब कितना लगेगा चार्ज?
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच IMPS के माध्यम से पैसे भेजने का शुल्क 20 रुपये + प्लस GST होगा. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन की जा सकने वाली राशि की सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था.

जानिए क्या होता है IMPS?
आईएमपीएस (IMPS) यानी इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस कहते हैं. IMPS बैंकों द्वारा दी जाने वाली लोकप्रिय पेमेंट सर्विस है, जिससे रियल टाइम में इंटर बैंक फंड ट्रांसफर करने की इजाजत मिलती है, जो 24 X 7 उपलब्ध होता है, जिसमें रविवार और छुट्टियां शामिल हैं.

ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा
जनवरी 2022 से एटीएम (ATM) से कैश निकालना (Cash transaction) महंगा पड़ेगा. ग्राहक को एटीएम से तय लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालने पर ज्यादा चार्ज देना होगा. RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये और GST देना होगा. ये संशोधित दरें 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होंगी.

ये है नई लिमिट
अगले महीने से ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक होने पर 20 रुपये के जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन पर देने होंगे. आरबीआई ने कहा था कि ज्यादा इंटरचेंज चार्ज और जनरल कॉस्ट बढ़ने के कारण ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ाकर 21 रुपये करने की इजाजत दी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related